
क्यारा पंचायत पहुंची जिप सदस्या वंदना मेहता का स्वागत करते स्थानीय लोग। सिटी रिपोर्टर | ठियोग संधूवार्ड की जिप सदस्या वंदना मेहता ने क्यारा पंचायत का दौरा कर लोगों से पंचायत की समस्याएं जानीं। पंचायत प्रधान अन्य लोगों ने जिप सदस्या का नागरिक अभिनंदन किया। पंचायत प्रधान शीतल कटोच पंचायत समिति सदस्या सुरेन्द्रा खाची ने उन्हें शाल भेंट कर उन्हें जिप चुनावों में जीत की बधाई दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में क्यारा कोटशिलारू जमा दो स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया। बिजलीधार मिडल स्कूल में तो एक ही अध्यापक के सहारे स्कूल चल रहा है। पंचायत प्रधान समिति सदस्या ने इस समस्या को सरकार तक पहुंचाने और शिक्षकों को भेजने का मामला सरकार से उठाने की मांग की। कोट से मछिऊड़ा सड़क की मरम्मत करवाने के लिए भी जिप सदस्य से प्रयास करने की मांग की गई। जिप सदस्या ने कहा कि संधू जिप वार्ड में बिजली के पुराने खंभों को बदलने के लिए 1000 नए खंभेे देने का वादा अधिकारियों ने किया है जिससे बिजली व्यवस्था ठीक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस मौके पर...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment