
जेसीसीकी बैठक में कर्मचारियों को सरकार ने किसी मामले में निराश नहीं होने दिया। कर्मचारी जितने भी सवाल लेकर पहुंचे, सरकार के आला अधिकारियों ने उन्हें जवाबों से संतुष्ट किया। साथ ही कर्मचारी नेताआें को हिदायत भी दी कि गांव में कर्मचारियों की कमी को दूर करना है तो वे डीआे देकर तबादला करवाना बंद करें। शहरों में कर्मचारी जरूरत से ज्यादा हैं, लेकिन गांव में कर्मचारियों की कमी खलती है। राज्य सरकार हर विभाग में कर्मचारियों का युक्तिकरण कर हर स्थान पर कर्मचारियों की तैनाती करेगी। इसके साथ ही सरप्लस कर्मचारियों से कर्मचारियों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में कर्मचारियों की कमी जहां भी लगती है, वहां पर कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को भरने का काम सरकार ने बड़े स्तर पर किया है। कर्मचारी नेताआें ने भाजपा के समय में शुरू हुई जांच को वापस लेने की मांग उठाई। महासंघ के अध्यक्ष आैर महासचिव दोनों पर ही पूर्व सरकार के समय में जांच शुरू की गई है। इसे वापस लेने का मामला जेसीसी में उठाया, इस पर कार्मिक विभाग की आेर से आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों की...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment