
2017का चुनावी साल शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक में कर्मचारियों को खुश करने की पूरी कोशिश की। जेसीसी में 117 सूत्रीय डिमांड चार्टर पर चर्चा की गई। कर्मचारियों को जेसीसी में सिर्फ डीए की घोषणा ही हुई। लेकिन सरकार कर्मचारियों की हर मांग को पूरी करने के लिए तैयार दिखी। बैठक में सिर्फ डीए की घोषणा कर्मचारियों के लिए की गई लेकिन हर मांग पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें पूरा करने का केवल आश्वासन मिला है बल्कि टाइम बाउंड कर उन्हें पूरा करने की बात कही गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव वीसी फारका ने की। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी सहित सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर ने सभी एचओडी को निर्देश दिए कि विभागीय जेसीसी की बैठकें हर 3 महीने में करवाएं। मुख्य सचिव वीसी फारका ने महासंघ को आश्वासन दिया कि वे अपना रिप्रजेंटेंशन दें। आरएंडपी में बदलाव के लिए विभागीय एसोसिएशन के पदाधिकारियों की राय भी जरूरी होगी। उन्होंने...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment