रोहड़ू— वीरभद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अढ़ाल में स्कूल प्रबंधन समिति की विशेष बैठक में सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्कूल में खाली पड़े पदों को जल्द भरने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, जिनमें एसएमसी अध्यक्ष अशोक कुमार राक्टा, मुख्य सलाहकार गुलाब सिंह मेहता व सदस्य नीलमदत शर्मा, निरंजन देव, हीरा लाल, संत लाल, प्रेम लाल,पद्म चंद, वृंदा राक्टा, वृंदा देवी, कृबणा देवी व अलका ठाकुर ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि वीरभद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अढ़ाल में महत्त्वपूर्ण विषयों के पद कई सालों से रिक्त पडे़ हैं, जिनमें पीजीटी गणित, प्रशिक्षित स्नातक, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक पद, प्रशिक्षित स्नातक टीजीटी कला का एक पद रिक्त है। उन्होंने बताया कि अध्यापकों के पद खाली होने से कई प्रतिभावान विद्यार्थी स्कूल से पलायन कर रहे हैं। हालांकि इससे संबंधित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं शिक्षा निदेशक से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन उपमंडल रोहड़ू की इस महत्त्वपूर्ण पाठशाला में अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति वीरभद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अढ़ाल में प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्कूल में अध्यापकों के खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। वहीं प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि पीजीटी गणित का पद नवंबर 2014, टीजीटी नॉन मेडिकल जुलाई 2015 व टीजीटी ऑर्ट्स जून 2016 से अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment