Show your support

Tuesday, December 20, 2016

कांगल गांव में दो कमरे राख

शिमला  – चजोट गांव में एक मकान में अचानक सुलगी आग से दो कमरे और कीमती सामान जलकर राख हो गया। प्रशासन ने आगजनी की उक्त घटना में दो लाख  रुपए के नुकसान का आकलन लगाया है। आग सुलगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी की उक्त घटना सोमवार सुबह 10ः30  बजे के करीब पेश आई, जिस समय भवन में आग सुलगी उस समय भवन मालिक कैलाश चंद व उनका परिवार घर पर नहीं था। आग की लपटें देखकर चजोट गांव और साथ लगते गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर जितने तक ग्रामीण आग पर काबू कर पाते उतने तक दो कमरे जलकर राख हो गए। दो कमरों के खिड़की, दरवाजे और मकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर कुमारसैन से नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर व पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को तीन हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment