Tuesday, December 20, 2016

विधानसभा चुनाव में हिमाचल होगा कांग्रेस मुक्त : डाॅ. नरेश

नादौन | भाजपाग्राम केंद्र बटराण की बैठक ग्राम केंद्र अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. नरेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम केंद्र के बटराण, घलूं, मंझेली और बदेहड़ा बूथों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। देश और प्रदेश के राजनैतिक हालात तथा आगामी विधानसभा चुनावों में विजय अग्निहोत्री को भारी बहुमत से विजयी बनाने तथा भाजपा के मिशन 50 प्लस को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. नरेश ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। सरकार केंद्र द्वारा दिया हुआ धन का सही इस्तेमाल करने में नाकाम रही है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

No comments:

Post a Comment