रामपुर बुशहर – कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें ब्लॉक स्तर पर सराहन वार्ड के युवा नेता विकेश चौहान गिन्नी को संयोजक की कमान सौंपी गई है। श्री गिन्नी के संयोजक बनने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गिन्नी के संयोजक बनने पर उन्हें बधाई दी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि गिन्नी युवा नेता है और पंचायत के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस तरह से पार्टी ने उन्हें इस सीट के लिए चुना है वह पूरी तरह से पार्टी का सही निर्णय है। संयोजक बनने पर विकेश चौहान ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस पद के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस नंदलाल, कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खु का धन्यवाद किया है। गिन्नी ने कहा कि जिस पद को पार्टी ने उन्हें सौंपा है वह पूरी निष्ठा से उसके लिए दिन रात कार्य करेंगे। उनके संयोजक बनने पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जसीवर ठाकुर, महिला काग्रेस अध्यक्ष सत्याभूषण, अनुसूचित जाति संगठन के अध्यक्ष हुकूम चंद, जिला अनुसूचित जाति के महासचिव डीडी कश्यप, बीडीसी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भलूनी, पंचायत परिषद् के अध्यक्ष वीरेंद्र भलूनी सहित सराहन पंचायत के उप प्रधान गीतादत्त शर्मा, ज्यूरी पंचायत के प्रधन अशोक नेगी, लबाना सदाना पंचायत के उप प्रधान रविकांत, कूट पंचायत के प्रधान विजय नेगी ने गिन्नी के संयोजक बनने पर खुशी व्यक्त की है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
Post a Comment