Show your support

Thursday, December 29, 2016

ठेकेदारों के लिए बदली जा रही अस्पताल की जगह

भाजपाचुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एचएन कश्यप ने आरोप लगाया है कि कंडाघाट में चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार अस्पताल को दूसरी जगह शिफ्ट कर रही है। इससे केवल करोड़ों का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि जनता की सुविधाओं की भी बलि दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन अस्पताल को शिफ्ट किया तो वे कोर्ट जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में एचएन कश्यप जिला परिषद सदस्य कुमारी शीला समेत भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी सुरक्षित भवन को अनसेफ घोषित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। प्रदेश सरकार कंडाघाट में भी चुनिंदा लोगों के माध्यम से स्कैम को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि कंडाघाट में 4.92 करोड़ से वर्ष 2012 में अस्पताल भवन का निर्माण किया था। अस्पताल ऐसी जगह पर है जहां मरीजों के आने-जाने के लिए सड़क की सुविधा है, धूप वाली जगह है, पार्किंग के अलावा नेशनल हाईवे के बिल्कुल समीप है। यह अस्पताल 25 बिस्तरों का है और अब कंडाघाट में 50 बिस्तरों को अस्पताल बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा 16.89...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment