
ओच्छघाटवृत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के के लिए 16 जनवरी को सुबह 11.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में इंटरव्यू होंंगे। सोलन शहरी वृत के हाउसिंग बोर्ड केंद्र में कार्यकर्ता और ओच्छघाट वृत के धारों की धार केंद्र में सहायिका का पद रिक्त है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र पर प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 13 जनवरी तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आवेदन करें। वाॅक-इन इंटरव्यू होने के कारण साक्षात्कार के समय तक भी आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो संबन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी, 2016 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो तथा सहायिका के पद के लिए आठवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यदि सहायिका पद के लिए कोई आठवीं कक्षा उत्तीर्ण महिला आवेदन नहीं करती है तो अन्य शर्तें पूरी करने वाली पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment