Show your support

Sunday, June 22, 2014

महंगाई लेकर आएगी अच्छे दिन


newsशिमला—भाजपा जिन अच्छे दिनों की बात कर रही थी वे महंगाई लेकर ही आएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मोदी सरकार द्वारा रेल किराए व भाड़े में बढ़ोतरी पर कहा कि इससे न केवल रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे, बल्कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस फैसले से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित होगा, क्योंकि रेल किराए में बढ़ोतरी से सभी आवश्यक वस्तुएं और सामान महंगा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा के अच्छे दिन आने वाले हैं के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस तरह के अच्छे दिन लोगों को बढ़ी हुई महंगाई के बोझ तले पीस देंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि ब्यास नदी हादसे की जांच रिपोर्ट मंडी के मंडलायुक्त ने प्रदेश सरकार को सौंप दी है, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को अग्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव को रिपोर्ट के सभी पहलुओं पर बारीकी से गौर करने और इस संदर्भ में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। ब्यास नदी में शेष बच्चों के शव मिलने तक खोज अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपहृत लोगों को मुक्त करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment