Show your support

Wednesday, June 25, 2014

ढालपुर पर खर्चे एक करोड़

कुल्लू- शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए मंगलवार को उपायुक्त राकेश कंवर ने बचत भवन कुल्लू में नगर परिषद के पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ढालपुर ग्राउंड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों में आपसी समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पिछले आठ माह के दौरान लगभग एक करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment