Show your support

Wednesday, June 25, 2014

अवैध उड़ान पर फंसा पायलट


धर्मशाला — प्रदेश की दूसरी अघोषित राजधानी की पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रूनाग में मंगलवार को अवैध रूप से उड़ान भरने पर एक पायलट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस साइट पर जिला प्रशासन की ओर से उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके इस साइट से अभी भी अवैध रूप से उड़ानों का सिलसिला जारी है, जिसके चलते मंगलवार को बिना अनुमति उड़ने वाले पायलटों पर पर्यटन विभाग ने कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने मौके पर एक पायलट को पैराग्लाइडर सहित दबोचा है। जिस पर विभाग द्वारा नियमों के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग को मंगलवार को सूचना मिली कि इंद्रूनाग क्षेत्र से कुछ स्थानीय युवक उड़ान भर रहे हैं, जिसके बाद विभाग की एक टीम पैराग्लाइडिंग साइट की ओर रवाना हो गई। इस दौरान पर्यटन विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र में बनाई गई लैंडिंग साइट से एक पैराग्लाइडर को लैंड करते ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने वाला युवक इंद्रूनाग क्षेत्र का निवासी है। जिसके बाद टीम ने युवक का पैराग्लाइडर जब्त कर लिया। साथ ही विभाग ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर किया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद उड़ान भरने वाले युवक को विभागीय नियमों के अनुसार 10 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। उधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रभात चौधरी ने बताया कि मंगलवार को इंदू्रनाग पैराग्लाइडिंग साइट से प्रतिबंध के बावजूद उड़ान भरने पर एक पायलट को पकड़ा गया है। इस पायलट का पैराग्लाइडर विभागीय टीम ने जब्त कर लिया है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment