Show your support

Monday, June 23, 2014

चाइल्ड हेल्पलाइन को मिले तीन अनाथ


नाहन प्रदेश में सरकार द्वारा गठित बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हेल्पलाइन समाज में असहाय बच्चों व शोषित बच्चों के लिए आशा की किरण बन रही है। इस कड़ी में रविवार को बाल कल्याण समिति की जिला सिरमौर इकाई ने जिला के पच्छाद क्षेत्र के दूरदराज गांव कालाघाट के समीप पश्नधार में तीन ऐसे अनाथ बच्चों को ढूंढ निकाला जो शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग हैं। यही नहीं, इन बच्चों के मां-बाप कई वर्ष पहले मर चुके हैं तथा बच्चों का उचित पालन-पोषण नहीं हो रहा है। इस मामले में सीडब्ल्यूसी सिरमौर व चाइल्ड लाइन नाहन को गुप्त शिकायत मिली थी। इन तीन बच्चों में एक बच्चा तो बिलकुल ही अपंग व बेसहारा है। इस बात का कड़ा संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने तीनों बच्चों को शिमला के मशोबरा स्थित कस्तूरबा बालिका आश्रम में भेजने के बारे में उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment