कहा जा रहा है कि विधायक बलवीर वर्मा ने एक वर्ष में ही चौपाल क्षेत्र में विकास की मिसाल कायम कर दी है?
सीमा : चौपाल में विकास का श्रेय भाजपा को जाता है। भाजपा के समय ही चौपाल के नेरवा में कालेज, आईटीआई, एचआरटीसी का सब-डिपो, गैस एजेंसी खुली थी। कांग्रेस उस राशि को प्रयोग में ला रही है, जो भाजपा के कार्यकाल में समय मंजूर करवाई गई थी।
विधानसभा चुनाव के दौरान आपने गांव-गांव जाकर वोट मांगे थे, लेकिन हारने के बाद लोगों का दुख जानने की कोशिश नहींकी?
सीमा : यह बिलकुल गलत है। मैं हर कदम पर जनता के साथ हूं। उनके दुख-सुख में उनके साथ खड़ी हूं और समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों का प्रवास कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हूं।
आपका भाजपा वर्कर्ज से संपर्क टूट गया है। क्या महज मोदी माला जपने से चुनावी मनोरथ पूरे हो जाएंगे?
सीमा : भाजपा वर्कर्ज से कोई संपर्क नहीं टूटा है, बल्कि भाजपा वर्कर्ज एक माला में मोतियों की तरह एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार में वह सक्रिय भाग ले रहे हैं और चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए मैं जनता के समक्ष जा रही हूं।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद क्या आप क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं?
सीमा : जीवन में हार-जीत मायने नहीं रखती। मैं जनता की सेवक हूं। मैं मौजूदा समय में भी उन योजनाओं को बार-बार सरकार के समक्ष उठा रही हूं, जो भाजपा के समय स्वीकृत हुईं थीं।
चौपाल क्षेत्र के लिए आपके तीन ड्रीम प्रोजेक्ट कौन-कौन से हैं?
सीमा : चौपाल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना, पोलीटेक्नीक कालेज खोलना और जनता की सुविधा के लिए गांव-गांव को सड़क से जोड़ना स्वप्न है। इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाना मेरा फर्ज है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment