पालमपुर—पालमपुर के निकट घुग्गर की बांकु कालोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। उक्त प्रवासी महिला शर्मीला देवी पत्नी दाता निवासी बदायूं (यूपी) पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ यहां रह रही थी। जानकारी के अनुसार शर्मीला देवी की जवान बेटी शनिवार के दिन सुबह घर से बाजार के लिए निकली थी, लेकिन वापस लौट कर नहीं आई। युवा बेटी के घर न लौटने पर उक्त महिला परेशान हो गई तथा खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा मामले की छानबीन में जुट गई। धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment