ऊना — ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत अबादा बराना गांव में झनकौर पंचायत के उपप्रधान जगदेव जग्गा की जमकर पिटाई की गई, वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के पीएसओ के भी कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावर किसी पार्टी के समर्थक बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी ऊना वीरेंद्र ठाकुर व सदर एचएचओ केएल बैरी घटनास्थल पर पहुंच गए। भाजपा नेता जगदेव जग्गा व पीएसओ सौरभ ने मारपीट की घटना को लेकर ऊना सदर थाना में शिकायत की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार शुक्रवार सायं करीब सवा सात बजे अबादा बराना गांव में भाजपा की नुक्कड़ नाटक टोली कार्यक्रम कर रही थी। इसी बीच गांव के आधा दर्जन के करीब लोग वहां पर पहुंचे तथा नुक्कड़ नाटक टोली को धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच झनकौर पंचायत के उपप्रधान जगदेव जग्गा ने उनको ऐसा करने से रोेका तथा उन लोगों ने जगदेव जग्गा पर हमला कर दिया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment