Show your support

Saturday, May 3, 2014

कालेज तक नहीं खुलवा पाई कांग्रेस

आपके बारे में कहा जाता है कि आप सिर्फ हवाई घोषणाएं करते हैं?


राकेश : इस आरोप को मैं सिरे से खारिज करता हूं, आप एक ऐसी घोषणा बताएं जो मैंने की हो व उसे पूरा न किया हो। मैंने क्षेत्र की जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है, नूरपुर क्षेत्र में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा है, लेकिन कांग्रेस नूरपुर में सरकारी कालेज तक नहीं खुलवा सकी।


आपने नूरपुर शहर की अनदेखी क्यों की ?


राकेश : नूरपुर शहर में सरकारी कालेज खुलवाया, कालेज के नए भवन के लिए जमीन मंजूर करवाई, बस स्टैंड के निर्माण के लिए अपने कार्यकाल में जमीन मंजूर करवाई, लेकिन दुःख की बात है कि मौजूदा विधायक अभी तक कालेज के नए भवन व बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा सके हैं। नूरपुर में जिला की बुनियाद रखते हुए एडीसी का कार्यालय खुलवाया, जिसे सत्ता में आते कांग्रेस ने बंद कर दिया।


कांग्रेस के आने से कौन से नए आयाम स्थापित हुए हैं?


राकेश : पिछले डेढ़ वर्ष से हलके के विधायक अजय महाजन की उदासीनता से नूरपुर क्षेत्र लावारिस बनकर रह गया है। कोपड़ा में खुलने वाली आपदा प्रबंधन बटालियन ठंडे बस्ते में चली गई। परिवहन निगम की वर्कशाप की तालाबंदी के कगार पर पहुंच गई। नूरपुर कालेज व बस स्टैंड का निर्माण फाइलों में सिमट गया। खेल मैदान का कोई अता-पता नहीं है।


आपके कठोर व्यवहार को लेकर हमेशा क्यों सवाल उठते हैं?


राकेश : अफसरशाही से कठोर व्यवहार केवल जनता की मांगों व समस्याओं को निपटाने में हो सकता है। अफसरशाही की मैं दिल से इज्जत करता हूं।


नूरपुर को पर्यटन की दृष्टि में विकसित करने के लिए आपने क्या किया?


राकेश : नूरपुर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मैंने एक

करोड़ की लागत से नूरपुर में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तरफ से होटल का निर्माण करवाया।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment