Show your support

Sunday, May 11, 2014

इजरायली सैलानी ट्रैफिक पुलिस से उलझे

मकलोडगंज — यातायात नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ घूमते इजरायली पर्यटकों की दादागिरी शनिवार को मकलोडगंज मुख्य चौक पर खुलकर सामने आई। हालात इस कद्र बन गए कि तकरीबन आधे घंटे के लिए शहर के मुख्य चौक पर खड़ा हर एक शख्स इजरायलियों की इस धौंस को अपने कैमरों में कैद करता रहा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रिप्पल राइडिंग से मनाही करने से भड़के इन इजरायली पर्यटकों ने बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने इस एवज में उक्त इजरायलियों का चालान तो काट दिया।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment