जवाली — यूजीसी और इलेक्शन कानूनगो की लिखित परीक्षा एक ही दिन तय होने के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस है। अभ्यर्थी इस असमंजस में हैं कि कौन सी परीक्षा दें और कौन सी परीक्षा न दें। यूजीसी व इलेक्शन कानूनगो की लिखित परीक्षा के लिए 29 जून की तिथि तय की गई है। अधिकतर अभ्यर्थियों ने नौकरी पाने की चाह में दोनों ही परीक्षाओं के फार्म भरे हैं, लेकिन एक ही दिन दोनों की परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। इलेक्शन कानूनगो की परीक्षा देने वाले रमेश, रघु आनंद, सुरेश, पवन, संजय व सुनीता कुमारी इत्यादि ने कहा है कि हाल ही में एचपीएसएसएस बोर्ड हमीरपुर की ओर से संशोधित परीक्षा तिथियों में इलेक्शन कानूनगो की लिखित परीक्षा 29 जून को तय की गई है, लेकिन इसी दिन यूजीसी की परीक्षा भी विभिन्न विश्वविद्यालयों में होगी। उन्होंने एचपीएसएसएस बोर्ड हमीरपुर के सचिव से इलेक्शन कानूनगो की लिखित परीक्षा की तिथि में फेरबदल करने की मांग की है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment