पांवटा साहिब — पांवटा साहिब के पांवटा-राजपुर संपर्क सड़क मार्ग पर भुंगरनी के पास एक निजी बस के दरवाजे से एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद पांवटा से राजपुर की तरफ जा रही एक निजी बस में भुंगरनी के पास से एक 45 वर्षीय व्यक्ति बस में चढ़ा और दरवाजा के पास खड़ा हो गया। कुछ दूरी पर ही अचानक बस का दरवाजा खुल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। चलती बस से गिरने के कारण व्यक्ति को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि की है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment