बिलासपुर— मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को बिलासपुर में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पौने घंटे तक गुप्त मंत्रणा भी की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस मीटिंग में न केवल राहुल गांधी की रैली को लेकर चर्चा की, बल्कि लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया है। साथ ही वरिष्ठ नेताओं को फील्ड में जी जान से जुटकर प्रत्याशी राजेंद्र राणा को विजयी बनाने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment