Show your support

Thursday, May 8, 2014

मंडी संसदीय सीट पर 64 फीसदी मतदान


newsमंडी — मंडी संसदीय क्षेत्र में इस बार 64 प्रतिशत के लगभग मतदान हुआ है, जबकि 2009 में 64.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। यही नहीं, 2004 में 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि उपचुनाव में यहां 52.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। मंडी के बल्ह विस क्षेत्र में सबसे अधिक 73.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के गृह क्षेत्र जोगिंद्रनगर में 63.73 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि रामपुर में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार लाहुल-स्पीति में 62.59 प्रतिशत वोट पडे़ हैं, जबकि पिछले चुनावों में 68.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल्लू जिला में इस बार 64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में इस बार 60.48 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि बंजार में 60.15 प्रतिशत मत पड़े हैं। आनी विस क्षेत्र में 64.08 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मनाली में 64.23 मतदान हुआ है। इसी तरह मंडी जिला में इस बार 64 प्रतिशत के लगभग मतदान दर्ज हुआ है, जबकि 2009 में 64.11 प्रतिशत और 2004 में 62.91 प्रतिशत वोट पडे़ थे। जिला के करसोग विस में इस बार पूरे संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 53.15 प्रतिशत मत पडे़ हैं, जबकि 2009 में 57.15 प्रतिशत पडे़ थे। इसी तरह सुंदरनगर में 64.13 प्रतिशत मत पडे़ हैं, जबकि नाचन में 70.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। सराज में इस बार 65.93 और दं्रग में 60.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह जोगिंद्रनगर में 63.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछली बार यहां सिर्फ 59.71 मतदान हुआ था। मंडी विस में इस बार 66.13 प्रतिशत वोट पडे़ हैं और 2009 में 60.28 प्रतिशत वोट पडे़ थे। बल्ह विस में इस बार 73 प्रतिशत मतदान हुआ है, वहीं सरकाघाट में इस बार 59 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment