शिमला — हिमाचल में लोकसभा के चार संसदीय हलकों में 38 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला सुबह 11:30 बजे तक होगा। पहला राउंड 8:30 बजे तक पूरा होगा। इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से 11:30 बजे तक सभी प्रत्याशियों की हार-जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि 10:30 बजे तक प्रदेश के लोगों के समक्ष यह रुझान स्पष्ट हो जाएगा कि शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी से संभावित विजेता कौन रहेगा। शिमला संसदीय हलके के तहत सिरमौर की गणना दो चरणों में होगी। यानी लोकसभा क्षेत्र शिमला के नतीजे कुछ देरी से ही सामने आएंगे। इसलिए कहा जा सकता है कि 11:30 बजे अंतिम नतीजा शिमला का ही होगा। ईवीएम की हर वीप प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करती रहेगी। 20 मिनट के हर राउंड में प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलता रहेगा। प्रदेश निर्वाचन विभाग ने मतों की गणना के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। गुरुवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने जहां सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की है, वहीं मंडी, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में ईवीएम से मतों की गिनती के प्रबंधों का भी जायजा लिया है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों द्वारा बटोरे गए मतों की गणना के लिए अपने काउंटिंग एजेंट तैनात कर दिए हैं, जो 11:30 बजे तक निर्धारित काउंटिंग स्टेशनों पर तैनात रहेंगे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment