Show your support

Sunday, April 13, 2014

हिमाचल के चप्पे-चप्पे से रू-ब-रू हैं मोदी

newsनादौन — आज ऐसे नेता देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जो हिमाचल के चप्पे-चप्पे से परिचित हैं। नरेंद्र मोदी 1992 से 2001 तक हिमाचल भाजपा के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इस बात कि घोषणा पहले ही कर दी है कि प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। यह बात नादौन विधानसभा दौरे पर आए सांसद अनुराग ठाकुर ने कोहला में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में ही नहीं पूरे देश में लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। आज नेता कांग्रेस का टिकट वापस करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के सांसदों में सांसद निधि खर्च करने के मामले मै उनका दूसरा स्थान है। उन्होंने कहा आज डिपुओं में 18 किलो की जगह 12 किलो आटा दिया जा रहा है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment