Show your support

Friday, March 7, 2014

हिमाचली होने पर गर्व


शिमला — जिंदगी में वह चाहे किसी भी मुकाम पर पहुंच जाए अपनी मातृभूमि को कभी नहीं भूलेंगी। उन्हें गर्व है कि वह हिमाचल जिसे देश देवभूमि के नाम से जाना जाता है, से संबंध रखती है। गुरुवार को इंडियन प्रिंसेस एंड इंडियन प्रिंसेस इंटरनेशनल की टीम के साथ शिमला पहुंची चांदनी ने पत्रकारवार्ता के दौरान यह बात कही। इंडियन प्रिंसेस-2014 चांदनी शर्मा ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य ‘मिस इंटरनेशनल कांटीनेंटल’ को जीतना है। इस दौरान वाइस प्रेजिडेंट वर्षा राणे, कर्नल सुधीर राणे भी मौजूद थीं। इंडियन प्रिंसेस का खिताब जीतने के बाद मिली एक लाख रुपए की राशि को ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवा चुकी मोनिका मोरे नाम की लड़की के इलाज के लिए दान कर दिया। चांदनी ने मंडी की दो छात्राओं को लैपटॉप भी भेंट किए। उन्होंने बताया कि मिस इंटरनेशनल कांटीनेंटल का आयोजन जर्मनी में होगा। खिताब को जीतने के लिए वह जी तोड़ मेहनत करेगी। उन्होंने कहा कि वह गर्ल्ज एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए कार्य करेगी। इंडियन प्रिंसेस का खिताब जीतने के बाद चांदनी ने इंडियन प्रिंसेस 2014 का खिताब जीतने के लिए अपने बढ़ते कदमों और अन्य अनुभवों को बांटा। हिमाचल में टेलेंट की कमी नहीं है जरूरत है उसे मंच प्रदान करने की।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment