कुल्लू — गुरुवार को हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की प्रादेशिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में कुल्लू में की गई। बैठक में परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की दुर्दशा तथा दुर्गति पर चिंता व्यक्त की गई। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच ने सरकार से यह मांग की है कि परिवहन कर्मियों की पेंशन का सरकार स्थायी हल करवा दे। हर माह पेंशन का भुगतान पहली तारीख तक हो जाना चाहिए। यदि इसके बाद भी सरकार और निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर विचार-विमर्श नहीं करती है तो सेवानिवृत्त परिवहन कर्मी विवश होकर प्रदेश सचिवालय के बाहर धरना करेंगे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment