Show your support

Friday, February 21, 2014

अक्षम बच्चों को पढ़ाएगी सिपला

बीबीएन — प्रतिष्ठित दवा कंपनी सिपला ने सोसायटी फार केयर ब्लाइंड संस्था का सहयोग करने का बीड़ा उठाया है। जानकारी देते हुए सिपला कंपनी के एचआर प्रबंधक अरविंद पांडा ने बताया कि सिपला कंपनी के जीएम एवं प्लांट हैड किशोर पाठक के नेतृत्व में अंधे बच्चों को शिक्षित कर रही संस्था को आर्थिक सहयोग करेगी। इसी कड़ी में उन्होंने सोसायटी फार केयर ब्लाइंड में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के लिए पांच बरेलर, 157 बच्चों के लिए ब्रेल किट, ब्रेल पेपर, यूनिफार्म, शूज व अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की है। संस्था के मेजर जनरल राजेंद्र नाथ, केआर सूद, जेएस जार्य आदि ने कंपनी के प्लांट हैड किशोर पाठक का सहयोग के लिए आभार जताया है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment