Show your support

Tuesday, February 11, 2014

बंजार में 12 साल की भतीजी से रेप


himachal pradesh newsबंजार — बंजार के भेखली में एक कलियुगी ताऊ द्वारा अपनी ही 12 साल की सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। बंजार पुलिस में हुए दर्ज मामले के अनुसार मां सुशिमा देवी ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह आठ साल से अपने पति से तलाक लेकर अपने मायके दुहरी में रह रही है और उसकी दो बेटियां अपने पिता के साथ ही भेखली में रहती हैं। महिला ने बताया कि रविवार को उसकी 12 वर्षीय बेटी ने बताया कि आधी रात के समय उसका ताऊ उनके घर में आया और उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने तुरंत इस मामले की शिकायत बंजार थाने में की। वहीं, डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment