Show your support

Tuesday, February 11, 2014

शिमला में दुराचार के बाद बनाया एमएमएस


शिमला — राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार क्षेत्र में स्कूली छात्रा से बलात्कार के बाद एमएमएस बनाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग छात्रा ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्र से इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। नाबालिग ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले स्कूली छात्र पर आरोप लगाया है कि शनिवार को कॉकटेल पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद कहीं ओर ले जाकर उसकी आबरू को लूटा गया। यही नहीं, पीडि़त छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका अश्लील एमएमएस भी तैयार किया गया। आरोपी छात्र भराड़ी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस इस घटना को लेकर आरोपी छात्र व पीडि़त छात्रा से पूछताछ कर रही है। पीडि़त छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद ही पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगी।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment