Show your support

Sunday, July 21, 2013

लैंड स्लाइडिंग से पेड़-बागीचा-ईंटें बहीं


कांगू — दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि मकान ढहने की कगार पर हैं। उपमंडल नादौन के गांव घरठूं निवासी धर्म सिंह वर्मा के घर को खतरा उत्पन्न हो गया है। यह मकान ढहने की कगार पर है। इसका कारण हो रही मूसलाधार बारिश है। लैंड स्लाइडिंग होने से मकान की नींव तक मलबा नाले तक बह गया। करीब सुबह आठ बजे हुए धमाके ने सारे गांव गांवासियों को हिलाकर रख दिया। धमाका इतना जोरदार हुआ कि आस-पास कोई बम फटा हो। गांववासियों के कहने पर मकान मालिक धर्म सिंह वर्मा ने जेसीबी मंगवाई और पानी के रुख को बदला। धर्म सिंह ने बताया कि उनकी नींद हराम हो चुकी है अगर थोड़ी और वर्षा हुई तो न जाने क्या हो। इस लैंड स्लाइडिंग से बड़े-बडे़ पेड़ बह गए और आम का बागीचा भी बह गया है। इसके अलावा एक हजार ईंटें बही हैं और एक पक्का ढंगा बहा है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment