ऊना — ऊना मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत झलेड़ा में सड़क के किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए पंचायत ने प्रभावी कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत ने मामले को लोक निर्माण विभाग के ध्यान में भी लाया है, वहीं जनहित में कार्रवाई करते हुए सरकारी मशीनरी भी सड़क के किनारे खुदाई के लिए लगाई गई है, ताकि बरसाती पानी को पाइपों के जरिए दूरदराज में फेंका जा सके। बरसात का प्रदूषित पानी लोगों के घरों में न घुसे इसके लिए पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क के किनारों पर खुदाई करके पाइपें डालने के क्रम को शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत के प्रधान रामकृष्ण ने बताया कि झलेड़ा पंचायत में बरसाती पानी की निकासी के लिए पंचायत जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे सरकारी मशीनरी को लगाकर खुदाई करके पाइपें डाली जाएंगी, ताकि बरसाती पानी व गंदा पानी इन पाइपों के जरिए आबादी से बाहर किया जा सके।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%9d%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment