चौकीमन्यार — क्षेत्र की शिवालिक पहाडि़यों में स्थित प्रसिद्ध ध्युंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में सावन मास के पूरा माह चलने वाले मेलों के लिए मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं सावन मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर भारी संख्या में भोले के भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू कर दिया था। पूरी शिवालिक पहाडि़या भक्तिमय में सरावोर हो गईं। इस मौके पर चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भोले बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीन शर्मा, उपप्रधान मेजर रघवीर सिंह ने विधायक को सिरोपा व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मंदिर कमेटी द्वारा पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था व आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर पेयजल व स्वास्थ्य की निःशुल्क सेवाएं दी जा रही थीं। मंदिर कमेटी द्वारा रात को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पंडित अमरनाथ शर्मा और पार्टी ने भजन तथा शिव महिमा का गुणगान किया गया। इसमें मस्त मलंगा ने धूना लाया, बम-बम भोलेनाथ आदि भजनों से सारा परिसर शिवमय हो गया। शिव भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीन शर्मा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा व श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए मंदिर परिसर में 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेलों के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%ae-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8/
No comments:
Post a Comment