शिमला — राज्यपाल उर्मिला सिंह से राजभवन में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता गुरमीत कौर ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उल्लेखनीय है कि भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरमीत कौर को चार जुलाई को नई दिल्ली में समाज को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2011-12 के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं सामाजिक कार्यों के लिए दक्षता विकास कार्यक्रम के साथ-साथ वरिष्ठ व्यक्तियों के लिए भी कार्य किया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment