बिलासपुर — साउथ कोरिया में संपन्न हुई चौथी एशियन इंडोर कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचली खिलाडि़यों अजय ठाकुर व कविता ठाकुर को क्रमश पुरुष व महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के प्रधान एवं 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति व योजना आयोग के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल ने बधाई दी है। इसके अलावा हिमाचल कबड्डी संघ के प्रवक्ता रविंद्र भट्टा, महासचिव नंदलाल ठाकुर, बिलासपुर साई प्रभारी कृष्ण सिंह राठौर, जयपाल सिंह, एमएस वर्मा, हर्ष ठाकुर, सुरेश, पूर्ण कटोच व प्रकाश ठाकुर ने भी खिलाडि़यों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment