बिलासपुर — विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 50 हजार रुपए नए मामलों तथा पुराने मामलों में 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाती है। वर्ष 2013-14 में जिला में दो लाख का बजट प्राप्त हुआ है। इस योजना के तहत तीन मामले विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर डा. अजय शर्मा ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत वर्ष 2013-14 में 28.95 लाख रुपए का बजट का प्रावधान है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment