Show your support

Thursday, July 11, 2013

आग से झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा

जोगेंद्रनगर : खुद पर केरोसिन छिड़क कर झुलसी दारट की विवाहिता ममता ने वीरवार को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। गत पांच जुलाई को ममता ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी। इससे वह लगभग 90 प्रतिशत तक जल गई थी। पहले उसे जोगेंद्रनगर के सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया था। घावों की ताव न सहती हुई ममता ने आखिर दम तोड़ दिया है।


मोबाइल



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10555957.html


No comments:

Post a Comment