Show your support

Thursday, July 11, 2013

लोकसभा चुनावों को हो जाएं तैयार


अर्की — राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ अर्की ब्लॉक की बैठक अर्की विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा ने की। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा ने अर्की में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता इंद्र सिंह ठाकुर की सराहना की। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह की विजय पर बधाई देते हुए कहा कि इस विजय में संगठन के कार्यकर्ताओं का परिश्रम भी सम्मिलित है। प्रदेशाध्यक्ष श्री वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनावों हेतु जुट जाने का आग्रह करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार पुनः बनेगी। संजय अवस्थी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाने पर पंचायती राज संगठन अर्की ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस सुखविंदर सिंह, प्रभारी हिमाचल अंबिका सोनी का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर संगठन के राज्य महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल कश्यप तथा अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाइकमान से अपील की कि प्रतिभा सिंह कोे केंद्र में मंत्री पद दिया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सत्या देवी, भगत सिंह बहलवाल, नीलम भारद्वाज, हरीश भारद्वाज, रमेश चंद शर्मा, रघुराज पराशर, देवकली गौतम, कर्म चंद, मदन लाल, बालक राम, गोविंद राम वर्मा आदि उपस्थित थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-7/

No comments:

Post a Comment