बिलासपुर— जिला की ऋषिकेश पंचायत के भटेड़ गांव में एक युवक की डंगे से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील उर्फ जीवन पुत्र भक्तराम गांव भटेड़ अपने घर के पास सड़क किनारे लगे डंगे पर खड़ा था कि अचानक वह डंगे से गिर गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचायत के उपप्रधान प्रेम लाल ने पीडि़त परिवार को मुआवजे की मांग की है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%a1%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment