राजगढ़ — दो दिवसीय खंड स्तरीय पायका प्रतियोगिता खंड राजगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू स्कूल में रविवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह के मुख्यतिथि एडीसी सिरमौर मनमोहन शर्मा थे। उन्होंने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार बांटे तथा अपने संबोधन के दौरान उन्हें नसीहतें तथा बधाइयां दीं। खंड राजगढ़ की इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 13 पंचायतों के 250 खिलाडि़यों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल का मुख्य आकर्षण शावगा स्कूल की नन्हीं-नन्ही खिलाडि़यों का रहा। उन्होंने अपने से दोगुनी ऊंचाई वाली लड़कियों से अपने बेहतर खेल प्रदर्शन के सहारे वालीबाल का प्रथम पुरस्कार छीन कर अपने नाम कर लिया। उनके सुंदर प्रदर्शन को देख कर वालीबाल प्रेमी उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके रवि भारद्वाज ने उन्हें 1100 रुपए का नकद इनाम दिया। लड़कियों के वालीबाल का दूसरा इनाम फागू को गया। इसी प्रकार लड़कों के वालीबाल में प्रथम पुरस्कार चांबीधार तथा द्वितीय पुरस्कार फागू को मिला। अन्य प्रतियोगिताओं के तहत लड़कियों की कबड्डी में सनौरा को प्रथम तथा फागू को द्वितीय इनाम एवं लड़कों की कबड्डी में भनोग को प्रथम तथा छोगटाली को दूसरा इनाम मिला। बैडमिंटन में सनोरा की खिलाडि़यों को प्रथम तथा मंडियाघाट को दूसरा इनाम मिला। कुश्ती के 42 किलो वर्ग में राहुल भनोग को प्रथम आयूब भूइरा को द्वितीय, 46 किलो वर्ग में सुभाष मंडियाघाट को पहला तथा हितेष को दूसरा, 54 किलो वर्ग में अनुभव फागू को प्रथम तथा कृष्ण भूइरा को द्वितीय एवं 58 किलो वर्ग में नरेश भनोग को प्रथम तथा नितेष छोगटाली को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार लड़कों के वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में भूइरा के आयूष को प्रथम, सनौरा के आदर्श को द्वितीय तथा फागू के मदन को तीसरा इनाम मिला। 800 मीटर दौड़ में फागू के राहुल को प्रथम, सनौरा के रोहित को द्वितीय तथा भनोग के ऋषभ को तीसरा पुरस्कार मिला। लड़कियों की 400 मीटर रेस में बनीता देवठी मझगांव को प्रथम तथा यहीं की कृति को द्वितीय, जबकि 100 मीटर रेस में दीक्षा सनौरा को
प्रथम तथा आरती दाहन को द्वितीय पुरस्कार मिला।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa/
Post a Comment