Show your support

Friday, July 19, 2013

सावधान! कभी बढ़ सकता है ब्यास का पानी

प्रतिनिधि, मंडी : ब्यास के किनारे रहने वाले सावधान हो जाएं। पंडोह में नदी पर बने डैम के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। बारिश से नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए पंडोह डैम से पानी की निकासी के लिए गेट कभी भी खोलने से निचले हिस्सों में नदी किनारे रहने वालों लोगों को तट के किनारे न जाने की हिदायत बीबीएमबी प्रशासन ने दी है। अगर नदी किनारे रहने वाले लोगों ने इससे नजरअंदाज किया तो किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती है। गौर हो कि पंडोह डैम से नीचे ब्यास के किनारे कई लोगों ने घर बना लिए है।



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10576348.html


No comments:

Post a Comment