राकेश शर्मा, चंबा
जागने के लिए एक और हादसे के इंतजार की परंपरा आखिर कब तक बरकरार रहेगी। बेवजह जान गंवाने वालों की गिनती के आगे बौनी साबित होती व्यवस्था में सुधार कभी होगा भी या नहीं। पल्यूर में मां और बेटे समेत चार लोगों की जिंदगी लील गया हादसा दोबारा पेश नहीं आएगा। प्रशासनिक अधिकारियों से बिजली बोर्ड के आला अफसरों तक ने लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया था। इतना ही नहीं पल्यूर में हुए हादसे के बाद हाईवोल्टेज लाइन के नीचे से गुजर रही सप्लाई लाइन की जगह बदलने पर भी सहमति जताई गई थी।
source: Jagran
Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/chamba-10570592.html
No comments:
Post a Comment