Show your support

Thursday, July 11, 2013

खेल रहे नौनिहाल पर डंक


संतोषगढ़ — अजौली गांव में एक 15 वर्षीय बालक को खेलते समय सांप ने डस लिया। बालक के परिजनों ने अपने बच्चें की तबीयत बिगड़ते देख उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बालक का उपचार जारी है। मामले की पुष्टि सीएमओ ऊना गुरबख्श राय कौशल ने की है। मिली जानकारी अनुसार बुधवार को गांव अजौली में बुधवार सुबह मुनीष कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह घर के समीप ही खेल रहा था। खेलते-खेलते मुनीष ईंटों के ढेर पर बैठ गया। जहां ईंटों में छिपे हुए सांप ने मनीष को काट लिया। संाप के काटने के बाद बालक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बालक को चिल्लाता देख परिजनों ने उसके शरीर पर सांप के काटने के निशान देखे तो परिजन उसे उपचार के लिए होशियारपुर अस्पताल ले गए हैं, जहां पर मनीष का उपचार किया जा रहा है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a4%82%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment