Show your support

Thursday, July 11, 2013

27 जुलाई तक करें आवेदन

हमीरपुर - निरीक्षक मापतोल पद के लिए सामान्य क्षेत्र से संबंध रखने वाले 27 जुलाई तथा जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले अभ्यर्थी 12 अगस्त तक निर्धारित फार्म पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन फार्म प्रदेश के सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। यह जानकारी सचिव प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर विजय कुमार ने दी। उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक डिग्री, प्रौद्योगिकी या इंजीनियरिंग से स्नातक की डिग्री या तीन वर्ष के व्यावसायिक अनुभव के साथ मान्यता प्राप्त डिप्लोमा निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की वेबसाइट देखें।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/27-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment