करसोग में उछल रहे 5870 बंदर


करसोग — वन मंडल करसोग की चारों वन रेजों में बंदरों की गिनती कितनी है, इसे पूरा कर लिया गया है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार लगभग डेढ़ वर्ष के दौरान की वन मंडल करसोग के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों की संख्या में लगभग 800 बंदरों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।जुटाई गई जानकारी के अनुसार वन मंडल करसोग की दूरदराज मंगरू रेंज में विभिन्न प्रजातियों के बंदरों की संख्या जो ताजा गणना के बाद सामने आई है, उसमें 394 बंदर मगरू रेज में पाए गए हैं। इसी तरह करसोग वन रेंज में बंदरों की संख्या 1502 दर्ज हुई है। पांगणा वन रेंज में दो हजार 345 बंदर तथा सेरी रेंज में 1636 बंदरों की संख्या गणना के दौरान दर्ज हुई है। जुटाई गई जानकारी के अनुसार वन मंडल करसोग के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों की हुई वन गणना में जो आंकडे़ आए हैं, उसमें 5870 मेल तथा फिमेल, छोटे बच्चे बंदरों की संख्या गिनी गई है। इसके साथ लंगूर प्रजाती के बंदरों की भी गणना अलग तरीके से वन मंडल करसोग में की गई है, जिसमें 39 लंगूर करसोग वन रेंज में पाए गए हैं, जबकि पांगणा, सेरी तथा मगरू रेंज में कोई भी लंगूर नहीं दिखाई दिया है। इससे पहले फरवरी 2012 में भी वन मंडल करसोग के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों की गणना का कार्य किया जा चुका है, उसमें चारों वन रेंज में 4987 बंदर गिने गए थे तथा लगभग डेढ वर्ष के बाद ताजा गणना में जो आंकडे़ आए हैं, उसमें लगभग 800 ज्यादा दर्ज करते हुए कुल संख्या अब 5877 हो चुकी है। वन मंडलाधिकारी करसेग वीके अग्रवाल ने बताया कि चारों वन रेंजों में बंदरों की गणना का कार्य पूरा किया जा चुका है, जिसमें 5887 मेल-फिमेल तथा अन्य छोटे-बडे़ बंदरों की संख्या सामने आई है, जबकि वन मंडल में 39 लंगूर पाए गए हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%89%e0%a4%9b%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-5870-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0/

Post a Comment