शिमला — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार को आवासीय एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) चंडीगढ़ के क्षेत्रीय प्रमुख वीके जोशी द्वारा राहत कोष के लिए 15 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। यह राशि प्रदेश में विशेषकर किन्नौर जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश पीडि़त लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए राहत कोष में भेंट की गई है। श्री जोशी ने कहा कि हुडको ने पुनर्वास परियोजना के लिए सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत 50 लाख रुपए का अन्य अनुदान आबंटित करने का भी निर्णय लिया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%8f-15-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/
No comments:
Post a Comment