Show your support

Tuesday, June 25, 2013

बिलासपुर डीएवी स्कूल पहुंचीं दिव्यांगना ठाकुर


बिलासपुर — मिस हिमाचल कंपीटीशन में फस्ट रनरअप रही दिव्यांगना सिंह ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ सोमवार को यहां डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को मोटिवेट किया। प्रदेश विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट से आए 11 सदस्यीय दल में दिव्यांगना के अलावा रीनू, अक्षिता, शिफाली, अंकिता, हुकम, वीरेंद्र, मनोज, शारू, किरण और सुनील शामिल रहे। वर्कशॅप के दौरान मानसिक परेशानियों को दूर करने के साथ ही दिव्यांगना ने बच्चों को इस दौरान कई अन्य टिप्स भी दिए। दिव्यांगना सिंह ठाकुर ने बताया कि डीएवी स्कूल में एकदिवसीय वर्कशॉप लगाई गई है। स्कूली विद्यार्थियों को मनोविज्ञान के बारे में जहां विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, वहीं बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए। उन्हें यह भी बताया कि अपना कैरियर चुनने के लिए क्या करना चाहिए आदि तमाम जानकारियां दी गईं। बच्चों को कामयाबी हासिल करने के गुर भी सिखाए गए। यही नहीं, बच्चों को मानसिक रूप से पेश आ रही परेशानियों का हल भी बताया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य के पार्थिपन ने बताया कि विवि के साइकोलॉजी विभाग के स्टूडेंट्स की टीम ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए और बच्चों को कई जानकारियां प्रदान कीं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81/

No comments:

Post a Comment