Show your support

Tuesday, June 25, 2013

ट्रक खराब एनएच बंद


शिमला — शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाई-वे पर घोड़ी चौकी के समीप बीच सड़क में ट्रक खराब होने से वाहनों की रफ्तार में बे्रक लग गई। रात से खराब पड़े ट्रक के कारण सुबह सवेरे ही एनएच पर घंटों जाम लग गया। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए गाडि़यों को वाया चक्कर भेजना पड़ा। चक्कर होते हुए टुटू से नालागढ़ रोड से तारादेवी बाइपास से गाडि़यों को तारादेवी भेजा गया, लेकिन ट्रैफिक वाया टुटू भेजने से टुटू के हालत और बिगड़ गए। टुटू में आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक वाहनों के पहिए रुक गए। टुटू में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घोड़ा चौकी के पास एनएच पर खराब हुए ट्रक से टुटूवासियों को जहां टै्रफिक जाम की दिक्कतें झेलनी पड़ीं, वहीं वाहन चालकों को भी 15 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। साथ ही ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा। घोड़ा चौकी में खराब हुए ट्रक से एनएच टुटू के लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। ट्रक खराब होने से सड़क वन-वे हो गया था एनएच पर गाडि़यों की सुबह के समय में अधिक आवाजाही रहती है। शहर में पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही से सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ गया है। रोजाना 20 से 25 हजार गाडि़यां पर्यटकों की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसके अलावा 40 हजार के करीब गाडि़यां शिमला की हैं, जिनकी सुबह-शाम सड़कों पर रोजाना की आवाजाही है। कुल मिलाकर दिन भर शहर की सड़कों पर 80 हजार के करीब वाहन इधर से उधर दौड़ते हैं। उधर, इस मामले में डीएसपी ट्रैफिक पुनीत रघु का कहना है कि घोड़ा चौकी के समीप रात को ट्रक खराब हो गया था। सुबह साढ़े सात बजे के करीब ट्रक को निकाल लिया गया था। ट्रैफिक वन-वे होने से थोड़ी बहुत दिक्कतें जरूरी आईं, लेकिन वाया चक्कर गाडि़यां भेजी नहीं गई, बल्कि गाडि़यों के चालक वहां से खुद ले गए।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%9a-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6/

No comments:

Post a Comment