Show your support

Sunday, June 23, 2013

आल्टो लुढ़की, युवती की मौत


चंबा चंबा-तीसा- सलूणी मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद ईंडनाला के समीप एक आल्टो कार के लुढ़कने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना में मारी गई युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उपमंडलाधिकारी वचन सिंह ने मृतका के आश्रितों को दस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार चंबा से कोटी की ओर जा रही आल्टो कार (एचपी-01- सी-0754) में बालू के समीप मुख्यालय में कम्प्यूटर का कोर्स कर रही कविता पुत्री नरेश वासी गांव मोहडी ने लिफ्ट ले ली, मगर बीच रास्ते में ईंडनाला के पास चालक बशीर मोहम्मद पुत्र शुक्रदीन वासी गांव छेतरी ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार को गिरता देख मौके पर पहंुचे ग्रामीणों ने घायल को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहंुचकर ग्रामीणों के सहयोग से मृतका के शव को खाई से निकाल पोस्टमार्टम को अस्पताल भिजवाया। उपमंडलाधिकारी वचन सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस प्रमुख बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4/

No comments:

Post a Comment