बरमाणा — सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति बरमाणा के सदस्य मंगलवार सुबह से बरमाणा के कैंचीमोड़ में आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन पर बैठने से पहले समिति के प्रधान अमरजीत और महासचिव अनिल द्वारा अनशन स्थल कैंचीमोड़ से गुग्गा जाहरपीर मंदिर तक दंडवत यात्रा की। उनके साथ भारी संख्या में लोग शामिल थे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। उन्होंने गुग्गा जाहरपीर मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां से गुग्गा भटेड़ होते हुए बरमाणा एसीसी के फैक्टरी गेट से होते हुए बस स्टाप तक रैली निकाली और नारे लगाए तथा उसके बाद रैली में ही कैंचीमोड़ चले गए, जहां पर अनशन स्थल है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf/
No comments:
Post a Comment