Show your support

Thursday, May 2, 2013

सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस मनाया


सुंदरनगर : विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस वीरवार को यहां उनके अनुयायियों द्वारा उल्लास दिवस के रूप में मनाया गया। बीएसएल कॉलोनी स्थित स्टाफ क्लब में भजन संकीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया। प्यारे लाल गुप्ता ने 'आओं जोत जगाएं मिल के गुरु का द्वारा है' भजन गाकर गुरु की महिमा का बखान किया। वहीं, 'नाम उसी का लिया करो, दिल की वाणी', 'तुम बिन कौन हमारा है' व 'मेरे गुरु के चरण प्यारे-प्यारे' भजन गाकर सबको भक्तिरस से सरोबार कर दिया। इस मौके पर गुरु का लंगर भी लगाया गया।<<br>

source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10353818.html


No comments:

Post a Comment